संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आकाश राजभर उर्फ विकास पुत्र पुत्तुल निवासी ग्राम पुआरी कला थाना बडागाँव जनपद वाराणसी को ग्राम बेनीपुर के पास से आज दिनांक 24.04.2023 को समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 175 पुडिया में कुल 5.25 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक व बिक्री का 450/- रुपया नगद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-173/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी मुर्दहा,हे0का0 दिनेश कुमार यादव,का0 विजय पटेल थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी मौजूद रहे।