विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ। जीवन अमूल्य है इसको जीने के तरीकों सहित सड़क पर चलने के नियमों,चिन्हों सहित आवश्यक जानकारियां ही बचाव है ताकि एक्सीडेंट को रोका जा सके।आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह के तहत राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज हरहुआ विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरहुआ पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार पटेल ने कहा कि- छात्राएं अपने भाई बहन , माता पिता व पडोसी को जागरूक कर के ज्यादा प्रभावी जागरूक कर सकती हैं। यदि वे घर से बिना हैल्मेट पहने निकले तो उनको ऐसा करने से मना करे और समझाये कि उनका जीवन हमारे लिए कितना अमूल्य है। 18वर्ष से कम उम्र में वाहन नही चलानी चाहिए यह एक अपराध है ऐसे में दुर्घटना हो जाने पर माता पिता को सजा दी जा सकती है। छात्राओं को जेब्रा क्रॉसिंग से पहले वाहन रोक कर पैदलयात्री को जाने के लिए मार्ग देने बगैर सीट बेल्ट बांधे वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक ई चालान,ह्वील क्लैम्प,साउंड लेबल मीटर,स्पीड टेस्ट राडार, ब्रेथ एनलाइजर,लेक्सोमीटर,कार्ड डेस्क कैमरा,फ्लोरोसेंट क्रास बेल्ट व ग्लब्स,वाल सेफ्टी टार्च,एच वी जैकेट सहित ई चालान की जानकारी दी।उप निरी0 सूर्यप्रकाश पांडेय,बालमुकुंद,एचसी उदय प्रताप,का0 पंकज सिंह,रीता पांडेय,दिग्विजय,लालजी ने दंडात्मक कार्यवाही के साथ सुधारात्मक कारवाही की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हमें सड़क पर स्वयं के साथ साथ सामने से आने वाले वाहन के प्रति भी सतर्क रहना चाहिए हो सकता है वह भी अनियंत्रित हो।कभी भी नशा कर के वाहन न चलाएं। उच्चतर मा0 वि0 भोहर के बच्चों को प्रभारी चौकी चंदापुर विपिन कुमार पांडेय ने यातायात के प्रति जागरूक किया।प्रमुख रूप से डॉ0 ए0पी0राय,एसडी सिंह,शेरबहादुर,सन्तोष कुमार,जान्हवी शर्मा,प्रेमा सिंह,आशा यादव समेत सैकडों छात्राएं शामिल रहे।