अतुल राय की खास रिपोर्ट
ब्लाक इकाई हरहुआ की कार्यकारिणी का हुआ गठन
कुमुद सिंह बनी हरहुआ ब्लाक की अध्यक्ष तथा शशिभूषण त्रिपाठी बने महामंत्री
जिला उपाध्यक्ष गोपेश यादव बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के जिला सदस्यता प्रभारीविद्यालयों में सफाई कर्मियों की लगातार अनुपस्थिति के खिलाफ जिलाधिकारी से मिलकर विरोध जतायेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के तत्वावधान में हरहुआ ब्लाक के शिक्षकों की समस्या समाधान एवं हरहुआ ब्लाक कार्यकारिणी की गठन के लिए एक बैठक प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय "शेखर" की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संयोजन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया तथा संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी शशिभूषण त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुधा रानी ने किया।कार्यक्रम में शिक्षकों की वेतन विसंगति,औचक निरीक्षण के दौरान काटे गये एक दिन के वेतन,विद्यालय के सफाई की जिम्मेदारी सफाई कर्मी की होने के बावजूद इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदार ठहरा कर उनका वेतन रोके जाने तथा बकाया वेतन एरियर का भुगतान लंबे समय तक न करने सहित तमाम शिक्षक समस्याओं पर सार्वजनिक चर्चा हुई और तंय हुआ कि जहां सफाई कर्मी की जिम्मेदारी तंय करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा वहीं अन्य मुद्दों के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर वार्ता किया जायेगा।बैठक में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी की ब्लाक इकाई हरहुआ का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें कुमुद सिंह को अध्यक्ष,शशिभूषण त्रिपाठी को महामंत्री,सुधीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रत्नेश कुमारी पाण्डेय को उपाध्यक्ष तथा मुकेश सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया। निर्वाचन के चुनाव अधिकारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्ययप्रकाश पाल तथा चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री अरविंद द्विवेदी रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपेश यादव को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी का जिला सदस्यता प्रभारी बनाया गया।कार्यक्रम के दौरान डा० दिनेश चंद,संजीव त्रिपाठी,प्रशांत मोहन गिरी,अमिताभ राय,अजय कुमार,आनंद सिंह,सीमा राय,सीमा यादव,रेखा श्रीवास्तव,बी के शुक्ला,शिरोमणि देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।