विवेक राय की खास रिपोर्ट
दस रोजगार सेवकों और छः तकनीकी सहायकों का भी वेतन रोका गया।
वाराणसी।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह द्वारा ब्लाक सभागार मे आहूत बैठक मे विभागीय योजनाओ की समीक्षा मे खराब प्रगति और मनरेगा कार्यो मे लापरवाही के आरोप में आठ पंचायत सचिवों, छः तकनीकी सहायको और दस रोजगार सेवको का वेतन रोकने की कार्यवाही किया।सचिवो मे बीना सोनकर,गौरव विश्वकर्मा,विनोद यादव,संजय गुप्ता,एम रेड्डी,जयप्रकाश,ओमप्रकाशयाद,सौरभश्रीवास्तव का वेतन रोका गया ।तकनीकी सहायको मे सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,ओमप्रकाश,लालचंद सिंह चौहान,यज्ञनारायण,हरिश्चंद्र भारती और इन्द्रेश का वेतन रोका गया ।सभी प्रकार की पेशनो की आधार सीडिंग की दयनीय प्रगति के लिए जिम्मेदार प्रभारी एडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी का भी वेतन रोका गया।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने चेतावनी दी कि कार्यो मे सुधार न होने की दशा मे तकनीकी सहायको की संविदा समाप्त करने की भी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।शिथिलता दिखाने वाले रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति उच्चाधिकारियो को भेजी जाएगी।
बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,रवीन्द्र यादव आँकिक,सतीश यादव,अवधेश पाल, मुकेश विश्वकर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।