UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जन्सा पुलिस नें चोरी के मुकदमें में वांछित संदीप राजभर  को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद  

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में 21अक्टूबर को जन्सा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र लालधारी राजभर नि0 ग्राम खेवली पाण्डेयपुर थाना जंसा,वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल हीरो स्पेलेंडर प्लस गाड़ी नं0 UP65 DK 2232 तथा चेचिस नं0-MBLHAR088JHL50649 के साथ बमेरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटर साईकल दिनांक 18.10.22 को अपने गांव के बद्दू की बाग से चोरी किया था।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना जन्सा,उ0नि0 मोहित वर्मा,का0 गुलाब यादव,का0 संजय कुमार थाना जन्सा,वाराणसी ग्रामीण रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News