UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विवाहिता द्वारा आत्महत्या मामले में बुआ गिरफ्तार

Updated on: 05 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत मल्लेपुर(अजगरा) ग्राम निवासी ने विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली थी। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के देवकली तकिया थाना केराकत निवासिनी रेनू देवी (26 वर्ष) का विवाह 06 वर्ष पूर्व मल्लेपुर(अजगरा) ग्राम निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा के संग हुआ था। मंगलवार देर शाम रेनू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मृतका के कोई भी संतान न होने के कारण मृतका के पति की बुआ एवं ससुराल पक्ष के लोग तानाकशी करते थे तथा घटना के पहले भी विवाद हुआ था। मामले में मृतका के पिता बबलू विश्वकर्मा की तहरीर पर मृतका के पति की बुआ राजपति देवी पत्नी बुधराम के विरुद्ध पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News