अतुल राय की खास रिपोर्ट
अधिक्षण अभियन्ता द्वारा 6महीने से कर्मचारियो का वेतन न मिलने के विरोध मे विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के बैनर तले दूसरे दिन भी बिजलिकर्मियो ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया । कर्मचारियों के रुके 2महीने का वेतन भुगतान और 22अक्टूबर को कराने के लिखित आश्वासन पर पंचायत ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कियवाराणसी। विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के बैनर तले कम्प्यूटर आपरेटरों का 6महीने से वेतन भुगतान न करने एवं कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु द्विपक्षीय वार्ता के द्वारा हुए समझौते का पालन न करने के विरोध में अधिक्षण अभियन्ता,नगरीय विधुत वितरण मण्डल-द्वितीय वाराणसी को दिए गए नोटिस के तारतम्य में धरने के दूसरा दिन भी जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सभा को संबोधित करते हुए जिलामंत्री राघवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि अब समय आ गया है कि अब इस धरना प्रदर्शन की पूरी सूचना और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित हो रही है और उनके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री तक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं सहित कैश काउंटर ऑपरेटरों का 6महीने से लंबित वेतन के भुगतान को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात की जाएगी।मण्डल मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि शाम 4बजे अधिक्षण अभियन्ता द्वारा विधुत मज़दूर पंचायत के पदाधिकारियों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया जिसमें इन सभी कर्मचारियों का दो महीने का वेतन भुगतान जिसमे एक महीने का शुक्रवार को और दूसरे महीने का दीपावली से पहले 22अक्टूबर को कराने के लिखित आश्वासन के बाद संगठन ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।सभा की अध्यक्षता विजय सिंह ने एवं संचालन सौरभ श्रीवास्तव ने किया।धरना प्रदर्शन को,जिउतलाल,विजय सिंह,तपन चटर्जी,ओ0पी0 भारद्वाज,सुनीता मजूमदार, मोनिका केशरी,राघवेंद्र गोस्वामी,अंकुर पाण्डेय,गुलाबचंद,पवन कुमार,पंकज सिंह,इंद्रपाल सिंह,अमितानंद त्रिपाठी,संतोष कुमार,पंकज राय,सौरभ श्रीवास्तव,धनपाल सिंह,प्रशांत सिंह,आदि पदाधिकारी ने संबोधित किया।