UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर ब्लाक के धौरहरा कलस्टर स्तर पर महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन* 

Updated on: 05 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता

अभिषेक गुप्ता 

 

चोलापुर- वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरहरा में कलस्टर स्तर पर महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय विकास के दौर में महिला न्याय की सच्चाई व संघर्ष

जिस पर प्रकाश डालते हुए रंजू दीदी द्वारा वर्तमान समय में जो विकास के सपने हैं उसको विस्तार से समझाया गया जिसमें संविधान प्रदत्त न्याय की जमीनी स्तर की सच्चाई पर प्रकाश डाला गया संविधान में अधिकार तो है लेकिन सामाजिक ताने बाने के कारण उन अधिकारों का का नहीं मिल पाना और सामाजिक नियमों के कारण समझौता करना पड़ता है कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गीता यादव ने किया ग्राम सभा स्थाई समिति के उपाध्यक्ष शिवबचन यादव संगठन के अध्यक्ष चमेला जी एनम आंगनवाड़ी समेत संगठन से जुड़ी रामपुर, गौराउपरवार, बहादुरपुर, भगवानपुर सरैया से सैकड़ो महिलाओं की भागीदारी रही कार्यक्रम को रोचक बनाने में महिला संगठन के द्वारा विषय से जुड़ा नाटक व गीत की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम का संचालन रेनू सहयोगी निशा जी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद स्थाई समिति के सुदामा जी द्वारा किया गया लोक चेतना समिति से रंजू दीदी, सूबेदार भाई माला निशा झूला की उपस्थिति रही तथा पांच पंचायत से संगठन की संतारा, पार्वती, नूरजहां शैरून सुमन गीता बेबी रीता रेनू गिरजा आदि महिलाओं की भागीदारी रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News