UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महाविद्यालय में गरीबी उन्मूलन दिवस का हुआ आयोजन

Updated on: 13 June, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
तहसील अंतर्गत सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में 17 अक्टूबर को विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०अरूण कुमार सिंह ने कहा कि भारत में गरीबी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मार्ग में सबसे बाधा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग काशी हिन्दू विश्विद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर भूपेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारत मे गरीबी का स्वरूप विविधता पूर्ण है और इसके स्थायी समाधान के व्यक्ति की क्षमताओं का विकास किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुये डॉ.नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि गरीबी एक वैश्विक समस्या है और भारत से गरीबी के आंकड़ो को कम करने के लिए योजनाओं को सैद्धांतिक रूप नही वरन इसे व्यवहारिक रूप से अमल में लाने की जरूरत है।कार्यक्रम का संचालन डॉ.सन्तोष कुमार सिंह ने किया जबकि डॉ.सारिका सिंह ने सभी आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर प्रो०सुधीर सिंह, डॉ.राजेश सिंह,डॉ.मनोज सिंह, डॉ.अजय दुबे, डॉ.अविनाश यादव,मिश्र, डॉ.राहुल यादव, डॉ.गिरीश मणि त्रिपाठी,डॉ.पतिराव सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News