संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 116/23 धारा 420/406/467/468/471/504/506 भादवि व 3(1)द, ध 3(2)VA SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण - मनोज कुमार मिश्रा पुत्र लक्ष्मीकान्त मिश्रा निवासी के 32 / 1 काल भैरव थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी उम्र करीब 63 वर्ष, 2- रंजन उर्फ अभय मिश्रा पुत्र मनोज कुमार मिश्रा निवासी के32/1 काल भैरव थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को फातमान थाना सिगरा वाराणसी से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,श्रीप्रकाश सिंह निरीक्षक,उ0नि0 मनोज कुमार चौहान,का0 मंतोष कुमार,हे0का0 मो0 रेशाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।