अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी। पंचक्रोशी पड़ाव रामेश्वर से देहली विनायक पंचक्रोशी मार्ग की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की टीम आज बुधवार को लगकर वरूणा घाट,मन्दिर,बारजा,रामेश्वर बाजार व देहली विनायक तक मार्ग के किनारे उगे जंगली घास व कटीले पौधों की झाड़ हटाने में जुटे रहे। बीडीओ हरहुआ रमाशंकर सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत योगेंद्र पाल टीम लीडरों के साथ निगरानी में जुटे मिले। एडीओ पंचायत सेवापुरी के अनुसार कुल 52 सफाई कर्मी 19 फरवरी तक सफाई कार्य के लिए लगाए गए हैं कि शिवरात्रि पर किसी भी प्रकार की असुविधाएं न होने पाए। हरिहर पुर में लगे टीम प्रभारी चिरजीवी राम के साथ कैलाश,सुशील कुमार,अजय कुमार यादव,बच्चालाल,जगदीश,मुन्ना सिंह,पवनेश कुमार,राजकिशोर पाल व राकेश सिंह समेत कई सफाई कर्मी युद्ध स्तर पर लगे रहे।