UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बीएलओ की ड्यूटी में लापरवाही पर सीडीपीओ हरहुआ ने दो आंगनबाड़ी को दी चेतावनी नोटिस।*

Updated on: 17 June, 2026

 अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ। हरहुआ ब्लाक के पुरबपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता व पुष्पा देवी को बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए चेतावनी नोटिस जारी की है।सीडीपीओ हरहुआ रमेश कुमार यादव के अनुसार इनकी ड्यूटी अजगरा विधान सभा के बूथ संख्या 71 पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद निर्वाचन व बाल विकास परियोजना कार्यालय को मेडिकल छुट्टी का प्रार्थना पत्र देकर अनुपस्थित चल रही हैं।जबकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का आखिरी तिथि 11 दिसम्बर को है। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही की गम्भीरता को देखते हुए अंतिम सेवा समाप्ति की चेतावनी संग नोटिस जारी की गई है। सीडीपीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि जिस भी बीएलओ द्वारा समय से आधार लिंकिंग ,फार्म 6 ,7 ,8 पी एस ई व डी एस ई कार्य शीघ्र ससमय पूरा नहीं किया गया तो ऐसे लोगो की सेवा समाप्ति की त्वरित कार्यवाही की जाएगी। अभी तक संतोषजनक रिजल्ट न आने पर उच्चाधिकारियों को लापरवाही से अवगत करा दिया गया  है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News