संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर-दानगंज चोलापुर 6 अप्रैल वाराणसी भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा वाराणसी जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का ध्वज लगाकर पुष्पार्चन किया गया।इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्यों के त्याग, बलिदान एवं समर्पण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नयी दिल्ली केन्द्रीय कार्यालय के सम्बोधन का सीधा प्रसारण सुना गया।बूथों पर जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस क्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 05 कोइराजपुर,कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र बूथ स.32 परमानंदपुर,सांसद वीपी सरोज पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 360 मुर्दी,पिण्डरा के ही बूथ संख्या 322बड़ागांव में विधायक अवधेश सिंह, विधायक नील रतन पटेल नीलू सेवापुरी विधानसभा के बूथ संख्या 284 रखौना ,अजगरा विधानसभा के विधायक टी राम ने बूथ संख्या दानगंज 236, विधायक सुनील पटेल रोहनिया के बूथ संख्या 153 मोहन सराय,पुर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह रोहनिया के बूथ संख्या 321 औढ़े, जिलापंचायत अध्यक्ष पुनम मौर्या ने रोहनिया के बूथ संख्या 331 कादीपुर,जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने अजगरा विधानसभा के बूथ संख्या 218 कटारी के साथ ही जिले के सभी ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर उपस्थित होकर इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र एवं जिला कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में देर रात विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट करायी गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने विधानपरिषद सदस्य के रूप में स्वयं को कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित करते हुए कहा कि अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में एक भी ऐसा कार्य नहीं होगा जिसमें कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित नहीं होगी।