UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रसोई गैस सिलेंडर के पच्चास रुपये बढ़े दाम गृहणियों में नाराजगी,सरकार से दाम कम करने की उठाई माँग।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*रामेश्वर**।रामेश्वर-हरहुआ क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं मंहगाई के दौरान होली पर्व के पूर्व गैस के मूल्य बृद्धि के बाबत आवाज उठाना शुरू कर दिया। महंगाई की मार झेल रही रसोई गैस की कीमतों मे अचानक ₹50की बढ़ोतरी हो गई है।पहले 14 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के लिए ₹1116 और ₹50 पहुंचाने का भाड़ा देने पड़ते थे,अब उपभोक्ताओं को ₹ 1166 व ₹ 50 रुपये भाड़ा देने पड़ेंगे।गैस मूल्य वृद्धि पर गृहणियों ने काफी नाराजगी जाहिर की है।गृहणियों ने सरकार से मांग की है कि गैस की कीमतें कम किया जाय ताकि इस महंगाई से राहत मिले।गृहणी पिंकी श्रीवास्तव चौखंडी,नीलम दुबे लोकापुर,प्रियंका तिवारी बरेमा,सोनिया सिंह इंदरखापुर,रेखा मोदनवाल,खुशी त्रिपाठी जगापट्टी,कांति सिंह रामेश्वर,रीना देवी चक्का,रेनू सिंह हरहुआ,गायत्री मिश्रा आयर,इंद्रावती देवी भवानीपुर,सरोज मिश्रा पुआरिकला,सोनी गुप्ता पुआरी खुर्द,जड़ावती देवी व अंजू देवी ने कहा कि होली पर्व पर मंहगाई से फीका रंग होगा त्योहार।

 *प्रियंका तिवारी* बरेमा के अनुसार मंहगाई की मार पहले से झेलते हुए गृहस्थी चलाना मुश्किल में है वहीं होली पर्व के पहले गैस का दाम बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है। सरकार मूल्य बृद्धि वापस ले।

*प्रियंका पटेल नैपुरा* के अनुसार मंहगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के बजाय होली पर्व पर रसोईगैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर दोहरा भार दिया है। सरकार बढ़े मूल्य तत्काल कम करे ताकि त्योहार अच्छे से बीते।

*खुशी त्रिपाठी जगापट्टी* के अनुसार सरकार दाल -रोटी महंगी कर अब आम लोगो के घरों का चूल्हा भी बंद कराना चाहती है। होली अच्छे से बीते सरकार मूल्यबृद्धि तत्काल वापस ले।

*जय देवी प्रधान भटौली* के अनुसार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार होली है जिसमे विविध प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं जिसमे गैस की अधिक जरूरत पड़ती है।ऐसे समय मे मूल्यबृद्धि किया जाना जनता के साथ धोखा है।तत्काल बढ़ा मूल्य वापस लिया जाना जनहित में होगा।

*विद्योत्मा देवी प्रधान औरा* का कहना है कि यह सीधे तौर पर महिलाओं का अपमान है।मंहगाई के दौर में एक तरफ फ्री राशन देकर दूसरी तरफ बुनियादी जरूरत की चीजों पर महंगाई की मार से होली का पर्व फीका ही बीतेगा। सरकार सबका साथ,सबका विकास और विश्वास जितना चाहती है तो तत्काल मूल्यबृद्धि वापस लेकर राहत प्रदान करे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News