अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।पीएम मोदी के गोंद लिए कुरहुआ ग्राम पंचायत में रविवार को बीडीओ काशी विद्यापीठ डॉ0रक्षिता सिंह और अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर समस्या सुनी गई।चौपाल में मुख्य रूप से सड़क,नाली,खड़ंजा,तालाब,सीवरहर घर जल योजना संबंधित शिकायतों को अधिकारियों ने सुनने के साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक को दिशा निर्देश जारी किया ।इस दौरान बीडीओ डॉ0 रक्षिता सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में गरीब व मध्यम परिवार को जानकारी देकर उनसे लाभ दिलाना है।इस दौरान अंजना तिवारी आईसीडीएस विभाग सीडीपीओ,अरविंद यादव दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग,अनिल कुमार समाज कल्याण विभाग,माधुरी स्वास्थ्य विभाग,राजकुमार यादव विद्युत विभाग जितेंद्र कुमार यादव कृषि विभाग,रत्नाकर श्रीवास्तव हथकरघा एवं वस्त्रउद्योग विभाग,शंकर शरण दुबे सेक्रेटरी उपस्थित रहे।इस मौके पर कुरहुआ और मुड़ादेव की आशा कार्यकर्ताओं ने स्वनिर्मित प्रदर्शनी का डॉ0 रक्षिता सिंह ने अवलोकन कर उनका प्रोत्साहन किया।