UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इण्टरनेशनल वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीत कर बेटी अंजली ने किया अपने देश का नाम रोशन

Updated on: 13 June, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

 वाराणसी। एस बी पब्लिक स्कूल   मड़वा,लमही वाराणसी के प्रांगण में इण्टरनेशनल वाको इण्डिया किक बॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीतने वाली अंजली कुमारी का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी पुत्री टुनटुन सिंह 39,G.T.C वाराणसी में कार्यरत हैं। मूलरूप से सिवान जिले बिहार की रहने वाली है अंजली कुमारी द्वारा बताया गया की जिलेस्तर का प्रथम वाको इण्डिया किक बॉक्सिंग उनके द्वारा सुल्तानपुर खेला गया था जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त कर के गोल्ड मेडल की विजेता बनी। दुसरा प्रदेश स्तर पर 2022 में मेरठ से जीत हासिल किया।अंजली कुमारी के द्वारा छः नेशनल गेम खेले गए हैं इंटरनेशनल इण्डिया किक बॉक्सिंग न्यू दिल्ली के तालकटोरा इंदौर स्टेडियम 2 नवंबर से 6 नवंबर 2022 तक होने वाले गेम में अपने प्रतिद्वंदी साउथ कोरिया को 3,5 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर जीत हासिल की।इस शुभ अवसर पर एस बी पब्लिक स्कूल मड़वा,लमही के प्रांगण में पुष्प गुच्छा,माल्यार्पण कर व बाबा विश्वनाथ जी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से एस0 बी0 पब्लिक स्कूल मड़वा,लमही,वाराणसी,प्रबन्धक–विनय यादव किंक बॉक्सिंग फेडरेशन वाराणसी,कोच महेश यादव,श्याम विकास मौर्या जिला महासचिव,बेचन यादव,रेनू यादव सह प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News