विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हरहुआ विकासखंड के उदयपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान उदयपुर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर प्रधान द्वारा विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम,बालक बालिकाओं के लिए अलग शौचालय एवं मुत्रालय के साथ ही सभी कक्षाओं में टाइल्स एवं कुर्सी मेज सहित कायाकल्प के आदि,आयाम को पूरा करने के कारण
प्रधानाचार्य रामजीत यादव ने ग्राम प्रधान को जिला प्रशासन के तरफ से प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र को देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रिंस चौबे,रविंद्र कुमार के साथ तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे