अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*।कैण्ट थाना परिसर से सटे पार्क में डीसीपी वरूणा जोन अमित कुमार एडीसीपी मनीष शांडिल्य,एसीपी कैण्ट डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी,सारनाथ राजकुमार सिंह,मंडुवाडीह विदुष सक्सेना प्रभारी निरीक्षक कैण्ट प्रभुकांत लालपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चौबेपुर सारनाथ शिवपुर समेत तमाम थानों के जिम्मेदार पुलिस कर्मी मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में बकरीद व सावन माह के मद्देनजर सुझाव दिया गया।मौजूद पुलिस अफसरों ने इस सुझाव को लागू कराने व सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई बिजली पानी आदि व्यवस्था को दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया गया।जबकि अपराध व पुलिस गश्त को लेकर उपस्थित लोगों के द्वारा दिये गए सुझाव पर डीसीपी ने तत्काल मातहतों को निर्देशित किया ताकि उसका तत्काल निस्तारण हो सके.बैठक में मस्जिद के बाहर नमाज न पढ़ने का आग्रह किया गया और कुर्बानी के बाद कचरे को निर्धारित स्थान पर ही फेकने का आग्रह किया गया।बैठक में सावन के दौरान कांवरियों के निर्धारित स्थानों पर रोड़ स्ट्रीट लाइटों उन मार्गो में खुले में मांस आदि की बिक्री का मुद्दा भी उठाया गया।