अतुल राय की खास रिपोर्ट
उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कॉरपोरेट पर्यावरण दायित्व के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ को अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
हरहुआ। विगत वर्षों में कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी प्रभावित किया है जिसके परिणाम स्वरूप देश में स्वास्थ संबंधी व चिकित्सा जरूरतों को अपर्याप्त महसुस किया गया । इसी के मद्देनजर उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण प्रदान किया गया। आर०ओ० प्लांट 1000 लीटर प्रति घंटा,वाटर कूलर,व्हीलचेयर,डिलीवरी टेबल,आईसीयू बेड,बेडशीट,डिजिटल बी. पी. मशीन,मयुक्स सक्शन मशीन,वेटिंग चेयर,फिटल डॉप्पलर मशीन,के. एम. सी. चेयर एवं अन्य चिकित्सा उपकरण हस्तांतरण कार्यक्रम के तहत दी गई। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद सिंह 'निदेशक सह एम. डी. उत्कर्ष वेल्फेयर फाउंडेशन एवं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक' साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में हरहुआ प्रधान अनवर् हाशमी "अन्नू" उपस्थित रहे। गोविंद सिंह एम. डी. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा कि उत्कर्ष की शुरुआत 2009 में हरहुआ से ही की गयी थी। फाउंडेशन हमेशा जनहित के कार्य करता रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाईट लगवाना,स्वास्थ्य जांच शिविर,ई क्लिनिक,स्कूलों में स्मार्ट क्लास लगवाना शामिल है l आज रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ में विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किया गया ताकि हॉस्पिटल में आये सभी मरीजों को बेहतर ईलाज मुहैया कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि अनवर हाशमी"अन्नू" ने उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के तहत किया गया यह पहल समाज में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। स्वास्थ्य संबंधी जो उपकरण केंद्र पर उपलब्ध कराया गया है एक महत्वपूर्ण कदम है।उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सुषमा शर्मा ने बताया कि कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के अंतर्गत उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन इसी प्रकार के विभिन्न सामाजिक विकास कार्य सोलर लाइट लगवाना,स्वास्थ्य पॉलीक्लिनिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से तरह -तरह का योगदान देता रहा है और देता रहेगा।पीएचसी हरहुआ प्रभारी डॉ0 संतोष कुमार ने वेलफेयर फाउंडेशन के इस पहल की सराहना किया एवं कहा कि इस पहल से मरीजों का बेहतर ईलाज संभव हो पायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के इंटरनल ऑडिट के हेड राहुल डे,हेड उत्कर्ष वेल्फेयर फाउंडेशन आलोक सिंह,निदेशक अश्वनी कुमार,विकास कुमार सिंह आई टी एडमिन इंचार्ज साथ ही उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन के अधिकारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक स्टाफ उपस्थित रहे