UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्वयं सहायता समूह का 6 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 अतुल राय

 

हरहुआ,वाराणसी।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित 9 स्वयं सहायता समूह सदस्यों का एफएल सीआरपी हेतु 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आरसेटी अहिरौली हरहुआ ब्लाक वाराणसी में संपन्न हुआ।प्रशिक्षित एफएल सीआरपी गांव स्तर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को वित्तीय नियोजन,स्मार्ट सेविंग,स्मार्ट लोन,बीमा,पेंशन,डिजिटल फाइनेंस आदि के बारे में जागरूक करेंगी।उक्त प्रशिक्षण बी0 पी0 सिंह,रिटायर्ड बैंक व जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह के द्वारा दिया गया l प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सांप सीढ़ी के खेल के माध्यम से बैंक की अच्छी आदतों एवं गलत आदतों के बारे में भी जागरूक किया गया।प्रशिक्षण के समाप्ति अवसर पर आरसेटी एसडीआर रसमेंद्र सक्सेना एवं आरसेटी डायरेक्टर मनीष प्रसाद अखौरी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।मूल्यांकन के जरिये उनकी कुशलता का परीक्षण किया गया जिसमें सभी महिलाएं खरी उतरी।उक्त अवसर पर सीनियर फैकल्टी मेंबर रचना सिन्हा,रेखा केसरी आदि उपस्थित रही l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News