विनोद यती की खास रिपोर्ट
हरहुआ। हरहुआ विकास खंड के आयर बाजार में हो रहे बारह दिवसीय बिरहा दंगल के ग्यारहवें दिन राम जनम टोपी वाले नौगढ़ चंदौली एवं मन्नू यादव मिर्जापुर ने बिरहा से दहेज पर जमकर प्रहार किया। "जनती जे जारल जईबू आग के दहेज में, पाप नाही करती बिटिया ससुरा में भेज के" बड़ी ही मार्मिक प्रस्तुति की। मन्नू यादव ने मुलायम सिंह यादव जीवन वृतांत सुनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कहा कि बिरहा हमारी आत्मा है जिससे हम अलग नहीं हो सकते। बिरहा को बचाने के लिए हम सबको तैयार रहना होगा। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की यथार्थ गीता के "पुरुषोत्तम योग" नामक पंद्रहवें एवं "देवा सुर संपद विभाग योग" नामक सोलहवे अध्याय का पाठ मुकुंद जायसवाल एवं रामदुलार यादव ने किया। बारह दिवसीय बिरहा दंगल में अध्यक्ष दिनेश यादव ने स्वागत किया। ईश्वर चंद पटेल,वीरेंद्र यादव,पियूष उर्फ आसू (उपाध्यक्ष छात्रसंघ हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय),पारस यादव,विजय बहादुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।