अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर युवक मंगल दल ने उदयपुर ग्राम पंचायत के तारापुर प्राथमिक विद्यालय पर विश्व हैंडवाश डे मनाया इस अवसर पर बच्चों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं उन्हें डिटॉल साबुन का वितरण किया गया युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने बच्चों को बताया कि साफ सफाई से ही संचारी रोग से बचा जा सकता है करोना काल में लोग हाथ धोते थे लेकिन अब धीमे-धीमे लापरवाह हो रहे हैं खाना खाने से पहले शौच जाने के बाद अनिवार्य रूप से कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ को अच्छी तरह सफाई करके किसी सूखे कपड़े से हाथ साफ कर लेना चाहिए इस अवसर पर युवक मंगल दल के अनिल विश्वकर्मा,रविंद्र कुमार,सनी प्रजापति,अजीत कुमार,रामचरण गोड,शिक्षामित्र चंदा देवी,प्रधानाध्यापिका सुषमा गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।