संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमि वाराणसी महोदय के कुशल निर्देशन व पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) महोदय के निकट पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी की अध्यक्षता में यातायात पुलिस लाइन सभागार कमि० वाराणसी में एएएचटी (यू०/ विशेष किशोर पुलिस इकाई की माह मार्च 2023 की मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।मंडलीय तकनीकी सलाहकार बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडबल्यूसी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, चाइल्ड लाइन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, थाना
ए0एच0टी0यू0) व एस०जे०पी०यू०. समस्त थानो के बाल कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर तथा NGO आदि की उपस्थिति में थाना एएएच०टी०यू० व एस०जे०पी०यू० की मासिक समीक्षा व कार्यशाला सम्पन्न की गयी जिसमे महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा जारी SOP अनुसंधान एवं अभियोजन, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी/विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, पीडिता के आवासन, पाक्सो एक्ट के आरोप पत्र प्रेषित करने का समय व दिशा-निर्देश का पालन, रानी लक्ष्मीबाई अनुदान, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति की रोकथाम आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी साथ ही साथ कमि) में गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लम्बित मामलों व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों पर चर्चा व जे०जे०) एक्ट से सम्बन्धित आदेश निर्देश के प्रति जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वाराणसी महोदय द्वारा बाल श्रम और भिक्षावृत मुक्त काशी अभियान के अन्तर्गत भिक्षुकों व बाल श्रमिकों के रेस्क्यू संरक्षण एवं पुर्नवास के के लिये पुलिस व अन्य सहयोगी संस्था/NGO आदि के संयुक्त प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।