संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-3627/18 उषा देवी बनाम शिवचन्दर उर्फ बबऊ धारा 354बी/354/452/323/504/506 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटी शिवचन्दर उर्फ बबऊ पुत्र कमला प्रसाद निवासी अगनइया थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 27.04.2023 को समय करीब 11.00 बजे दबिश देकर वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राहुल मौर्या,हे0का0 नीरज राय थाना चोलापुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।