UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल एवं चार अदद स्मार्टफोन के साथ एक नफर शातिर चोर को चौक पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा कुछ दिन पहले मणिकर्णिका घाट से चोरी गई मोटरसाइकिल तथा 04 अदद अन्य स्मार्टफोन कीमती लगभग 01 लाख रुपए के साथ अभियुक्त अयान पुत्र जुनैद निवासी बजरडीहा गुफरिया मस्जिद के पास थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी सम्बन्धित मु0अ0सं0 43/ 2023 धारा 41,379,411,413 भादवि थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 23.05.2023 समय 17.31 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।एक व्यक्ति अपने परिजन के दाह संस्कार हेतु मणिकर्णिका घाट पर आये थे तथा अपना मोटर साइकिल UP65BM2579 को मणिकर्णिका गली मे खड़ा करके मणिकर्णिका घाट दाह संस्कार हेत चला गये थे और वापस आने पर उनकी गाड़ी वहाँ खड़ी नहीं थी। जिसके सम्बन्ध में वाहन स्वामी द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था। दिनांक 23.05.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर रुद्धेश्वर मन्दिर के पास से एक व्यक्ति जिसका नाम अयान पुत्र जुनैद निवासी बजरडीहा गुफरिया मस्जिद के पास थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी है को चोरी गये वाहन व 4 अदद स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र,निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत प्रभारी चौकी ब्रह्मनाल,उप निरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी,महिला उप निरीक्षक खुशबू कुमारी,मुख्य आरक्षी पुनदेव सिंह,महिला आरक्षी देव कुमारी चतुर्वेदी,महिला आरक्षी रोशनी गुप्ता,आरक्षी आनंद कुमार,आरक्षी शशि कांत सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News