अतुल राय की खास रिपोर्ट
रबी मौसम के बीजो पर पचास फीसदी का अनुदान
दानगंज : चोलापुर क्षेत्र के दानगंज स्थित कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार पर शुक्रवार को चोलापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किसानों को सरसो व मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया। उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्या के दिशा निर्देशन मे कृषि विभाग द्वारा आयोजित मिनीकिट वितरण कार्यक्रम मे उपस्थित उधोरामपुर व टिसौरा के पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह व सुभाष ने भी चोलापुर के किसानों को सरसों एवं मसूर के मिनी किट का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी शिवदास ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूँ,चना,सरसों व मसूर के बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध हैं साथ ही जिप्सम पर भी 75 फीसदी का अनुदान है।किसान तिलहनी व दलहनी फसलों मे जिप्सम का प्रयोग करें इससे सरसों में तेल की मात्रा में वृद्धि होती है और उच्च गुणवत्ता का तेल भी प्राप्त होता है। बीटीएम देवमणि त्रिपाठी व स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानो को बुआई से पहले जैविक विधि से तैयार बीजामृत से बीजो का शोधन करने की सलाह दी। इस दौरान विद्याशंकर पाण्डेय,बीज गोदाम प्रभारी श्रवण कुमार,विशाल,अनामिका सिंह,स्वाति राय,ओमप्रकाश गुप्ता,पंकज भास्कर आदि उपस्थित रहे।