अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी अंतर्गत चंदापुर गांव निवासी राजकुमार पटेल पुत्र स्व0 गौरीशंकर पटेल की भैंस व पड़िया 16 अक्टूबर की रात में खोल ले गए। आस पास के गाँवो में खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला।वहीँ एक सीसी फुटेज में चोरों द्वारा ले जाते समय का फोटो दर्ज हो गया। जिसमें चोर घर से पैदल सड़क की ओर ले जाते दिखाई दे रहे है। सोमवार को प्रार्थी राजकुमार ने चंदापुर चौकी पर लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। आये दिन चोरियों की घटनाएं घट रहीं हैं। ग्रामीण,चोरों के आतंक से आतंकित होकर जीने को मजबूर हैं। चोलापुर पुलिस पीड़ित की तहरीर को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई।