UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शीएट कॉलेज गहनी में हुआ एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुभारम्भ।

Updated on: 17 April, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

 दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स (महिला /पुरुष) प्रतियोगिता -2022
*वाराणसी,हरहुआ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध  समस्त महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स (महिला /पुरुष )प्रतियोगिता -2022 का शुभारम्भ आज दिनांक 21नवम्बर को 'सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय',गहनी,आयर,के प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों के एथलीट सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए श्री हरीश चंद,(कुलसचिव,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए सभी नियमों का पालन करेंगे। मानव जीवन के संस्कार में खेल है,जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है,खेल भावना बढ़ती जाती है। उसके तौर तरीके बदलते जाते हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुए डॉ मुकेश कुमार पंथ,( सचिव,विश्वविद्यालय खेलकूद परिषद,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने कहा कि खेल में हम शारीरिक रूप से प्रतिभाग करते हैं,वह हमें शारीरिक रूप से मजबूत करता है,साथ ही शारीरिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है। मानसिक मजबूती हर जगह काम आती है।
पर्यवेक्षक प्रो संतोष कुमार(महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने कहा कि खेल को जीवन का भाग बनायें।महाविद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के कई खिलाड़ीयों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाये हुए हैं। स्वागत उदबोधन प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने किया।
अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह,शाल एवं पुष्पगुछ द्वारा महाविद्यालय के प्रबंधक  जगदीश नारायण सिंह,निदेशक नवीन कुमार सिंह,प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह तथा खेल सचिव डॉ संजीव कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह,चयनकर्ता राम अवध,चंद्रभान यादव,रक्षित कुमार के साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक -प्राध्यापिका एवं कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन डॉ सीमांत प्रियदर्शी ने किया।शुभारम्भ कार्यक्रम में जगतपुर पी जी कॉलेज,बलदेव पी जी कॉलेज,लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय,मुगलसराय, रामललित सिंह,कॉलेज,कल्हट,हरीशचंद्र कॉलेज वाराणसी,बी आई टी बाबतपुर,महादेव कॉलेज,बरियासनपुर,जीवनदीप महाविद्यालय,उदय प्रताप कॉलेज,माँ खंडवारी पी जी कॉलेज,चंदौली सहित विभिन्न जिलों के विद्यापीठ से सम्बद्ध लगभग 52 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News