अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।जलजीवन मिशन अंतर्गत ग्रामपंचायत भगवानपुर तथा चमाँव मे कराये जाने वाले कार्यो की जाँच आज शनिवार को सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रवीन कुमार गौतम तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।जाँच मे चयनित साइट्स और स्थल योजना रूप पाये गये। ए ई लघु सिंचाई और एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने एजेंसी को कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा और सुनिधि त्रिपाठी से किसी भी शिकायत या गुणवत्ता की कमी की स्थिति मे तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराने के निर्देश दिए।जाँच के दौरान अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,अंजनी श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,राजू पाल प्रधान,मुकेश पटेल प्रधान भी उपस्थित रहे।