विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0135/2023 धारा 10 गुण्डा गर्दी नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त दीपनरायन उर्फ दीपू प्रजापति पुत्र बुद्धु प्रजापति नि0-C20/2-F नई पोखरी पिशाच मोचन थाना सिगरा वाराणसी को चार गडेरिया तिराहे के पास उसकी दुकान से दिनांक 06-06-2023 को समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह चौकी प्रभारी लल्लापुरा,उ0नि0 श्री विकास कुमार,मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार आरक्षी करमचन्द पटेल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।