UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्यता अभियान का हुआ आगाज  

Updated on: 13 June, 2026

देवेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट

 प्रदेश में एक लाख शिक्षकों को सदस्यता दिलाने का है लक्ष्य 

वाराणसी।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी उत्तरप्रदेश के सभी जनपदों में सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की जिसके क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी ने भी प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय "शेखर" एवं वाराणसी के सदस्यता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष गोपेश यादव के नेतृत्व में जनपद के सभी विकास क्षेत्रों में एक साथ सदस्यता की शुरुआत कराई। पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एक लाख शिक्षकों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके क्रम में जनपद वाराणसी को दो हजार शिक्षकों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।वाराणसी जनपद को दिए गए सदस्यता लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी ने एक सुनियोजित योजना के तहत जनपद एवं ब्लाकों का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है जिसके क्रम में गोपेश यादव को जिला सदस्यता प्रभारी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल,उपाध्यक्ष आशा पाठक,संगठन मंत्री प्रभाकर द्विवेदी को जिला सह सदस्यता प्रभारी,अमिताभ राय को आराजी लाइन्स ब्लाक का सदस्यता प्रभारी,कमलेश यादव को बड़ागांव का सदस्यता प्रभारी,अजय सिंह को चिरईगांव का सदस्यता प्रभारी,आशुतोष पाण्डेय को चोलापुर का सदस्यता प्रभारी,अनिल सिंह को हरहुआ का सदस्यता प्रभारी,रमा रुखैयार को काशी विद्यापीठ का सदस्यता प्रभारी,अरविंद द्विवेदी को पिण्डरा का सदस्यता प्रभारी,राम तीरथ पटेल को सेवापुरी का सदस्यता प्रभारी तथा चंद्रमोहन यादव को नगर क्षेत्र का सदस्यता प्रभारी बनाया गया।सदस्यता अभियान के प्रथम दिन आराजी लाइन्स ब्लाक में सदस्यता अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी एवं कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष अमिताभ राय द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर परजनपुर एवं  अयोध्यापुर से किया गया,सेवापुरी ब्लाक में सदस्यता की शुरुआत जिला महामंत्री आनंद सिंह के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय भीषमपुर से किया गया,हरहुआ ब्लाक में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर एवं पुर्व माध्यमिक विद्यालय चुप्पेपुर से किया गया,पिण्डरा ब्लाक में जिला मंत्री अरविंद द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय हथिवार (नन्दापुर) से किया गया,बड़ागांव ब्लाक में कमलेश यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय खररिया तालुके बिरांव से किया गया,चोलापुर ब्लाक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कम्पोजिट विद्यालय चोलापुर से तथा जिला संयुक्त महामंत्री आशुतोष पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर से सदस्यता अभियान की शुरुआत किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News