विवेक राय की खास रिपोर्ट
दानगंज / वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार निवासी युवक तीन दिन पूर्व घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शनिवार शाम चोलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार दानगंज बाजार निवासी अंशु सोनी (18) पुत्र शिवकुमार सेठ बीते 14 दिसंबर शाम पड़ोसी युवक अरमान को अपना मोबाइल दिया तथा उसकी साइकिल मांगकर धरसौना बाजार जाने के लिए कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन कर थक चुके परिजनों ने शनिवार शाम चोलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई ।