विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
चौबेपुर वाराणसी-नशे में धुत इनोवा कार चालक शुक्रवार की शाम जो वाराणसी की ओर से चौबेपुर की तरफ वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहा था। नशे में इस कदर चूर था कि लेढ़ूपुर ,संदहां,उमरहां , डुबकियां में कई बाइक सवार लोगों को धक्का मार कर भागने लगा । किसी ने इसकी सूचना फोन पर ग्रामीणों को दी तो शाहपुर पुल के पास इकट्ठा हो कर ग्रामीणों ने किसी तरह इनोवा कार रोक कर चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार चालक को थाने लाया। वह अभी भी नशे में ही बोल रहा है। नाम व पता नहीं बता पा रहा। इनोवा गाड़ी नम्बर CG 12 X 9999 यह गाड़ी छत्तीसगढ़ की है। इस पर राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ है।