UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विद्युत कर्मियों की हड़ताल मचा हाहाकार पानी व प्रकाश के लिए बिलबिलाए लोग*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

  चिरईगांव विकास खण्ड में बिद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र के छितौनी उपकेंद्र के दर्जनो गांवों में फाल्ट के चलते गुरुवार से ही लाइन बन्द है वहीं जाल्हूपुर विद्युत उपकेंद्र पर से सभीं कर्मचारी गायब हो गए है। पुलिस चौकी प्रभारी जाल्हूपुर दिनेश कुमार मौर्य ने हमराहियों के साथ ही गुरुवार से ही उपकेंद्र पर मोर्चा सँभाले हुए हैं। वहीं गुरुवार दोपहर से ही अम्बा फीडर में भी फाल्ट आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई।शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता जाल्हूपुर फीडर पहुँच कर फाल्ट दुरुस्त कराने के का प्रयास करने लगे।मौके पर विद्युत कर्मचारियों की जगह पुलिस कर्मी मिले। तबतक कुछ और फाल्ट आने के बाद मुस्तफाबाद, गौराकला, एवं ढाब क्षेत्र के मोकलपुर में भी शुक्रवार सुबह से लाइन आपूर्ति बंद हो गयी है। इससे पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते मानव के साथ मवेशियों को भी चारा पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।इसके अलावा अगर गर्मी के मौसम आगजनी की स्थिति उतपन्न होती है तो स्थिति से निपटने के लिए पानी का संकट हो सकता है।

इस बाबत बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News