विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी ग्रामीण पुलिस ने चोरी की 30 अदद मोबाइल, 23 अदद चार्जर व इयरफोन (अनुमानित कीमत 84000/-रु0) के साथ 02 नफर बाल अपचारी व 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में आज दिनांक 23.10.2022 को थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धरसौना तिराहे के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-377/2022 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर बाल अपचारी सहित अभियुक्त चन्द्र भूषण पुत्र वीरेन्द्र, निवासी ग्राम धरसौना, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र लगभग-20 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 30 अदद मोबाइल फोन की पैड, 23 अदद चार्जर व 02 अदद इयरफोन (अनुमानित कीमत 84000/-रु0)बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. चन्द्र भूषण पुत्र वीरेन्द्र, निवासी ग्राम धरसौना, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष ।
2. बाल अपचारी
3. बाल अपचारी
बरामदगी का विवरण-
30 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी व 23 अदद चार्जर व 2 अदद इयर फोन (अनुमानित कीमत 84000/-रु0)
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0-377/2022 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना चोलापुर,वाराणसी ग्रामीण
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 दुर्गेश कुमार मिश्र
2. उ0नि0 अभिजीत सिंह
3. हे0का0 अनिल कुमार राय
4. का0 दिनेश थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।