संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
दानगंज-चोलापुर विकास खंड में संचालित परिषदीय और एडेड विधालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताब का वितरण पहले ही दिन स्कूल खुलते ही सम्पन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारी ब्रिजेश राय और पूर्व प्रमुख चोलापुर त्रिभुवन नारायण सिंह ने किया।ब्रिजेश राय के अनुसार पहले ही दिन पहली बार किताब एक अप्रैल को वितरित हुई है।चोलापुर में लगभग दो सौ प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं एडेड विद्यालय है।अधिकांश विद्यालयों में पहले ही दिन किताबें बच्चों को मिल गयी है। किताब पाकर सभी विद्यालय के बच्चे खुश हुए ।