अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ। गरीब,असहाय,विधवा की सेवा करना पुनीत कार्य है। समाज के हर व्यक्ति को सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। उक्त बाते आयर बाजार में गुंजन यादव के आवास पर विधवा महिलाओं को कंबल वितरण करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा।ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य "भीम" ने कहा कि हर ग्राम प्रधान की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने गांव व अस पास में जरूरतमंद लोगो का सहयोग किया जाय। कंबल वितरण के अध्यक्ष गुज्जन यादव ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया। उन्होंने बताया कि गांव के डेढ़ सौ गरीब विधवा महिलाओं को कम्बल दिया गया। कवि दिलीप खरवार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।विशिष्ट अतिथि सीओ पिंडरा अमित कुमार,सुभाष जैशल जिला पंचायत सदस्य,छोटेलाल बनारसी प्रदेश अध्यक्ष सुभासपा,नागेश केशरी,अर्जुन गुप्ता,सोनखर प्रसाद,प्रदीप गुप्ता,महेश प्रसाद, दिलीप कुमार,रमेश पटेल उपस्थित रहे। कंबल वितरण के बाद लोगो ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। संचालन महेश प्रसाद ने किया। अध्यक्षता गुज्जन यादव ने किया।