सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
*चौकी प्रभारी सहित टीम का ग्रामीणों ने जताया आभार किया धन्यवाद ज्ञापित*
राजातालाब/-प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गाँव जयापुर में कई वर्षों से दो पक्षो में भूमि-विवाद चला आ रहा था कभी एक पक्ष तो कभी दूसरे पक्ष के लोग शिकायती पत्र देते रहते थे जिसका नतीजा यह निकला कि शुक्रवार को पुलिस चौकी जक्खिनी के चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल गाँव मे पहुँच ग्राम प्रधान राजकुमार यादव को लेकर मैराथन पंचायत कर समस्या का समाधान करा डाला जिससे दोनो पक्षो में हर्ष का माहौल रहा तो वही ग्रामीणों सहित दोनो पक्षो के लोगो ने चौकी प्रभारी का आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 1976 में जयापुर गाँव निवासी मृतक बुद्धू के नाम आराजी नम्बर 730 (ग) में तीन बिस्वा यानी नौ डिसमिल भूमि का आवंटन शासन सरकार द्वारा किया गया था जिस के कुछ अंश पर उनका परिवार रहन सहन करते चला आ रहा था शेष बचे भूमि को लेकर वाद-विवाद चला आ रहा था।गुरुवार को पीड़ित रणजीत कुमार पुत्र बेचन ने पुलिस चौकी जक्खिनी पर शिकायती पत्र देकर पड़ोसी राधेश्याम पटेल सहित छह लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था जिसका संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी जक्खिनी विवेक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ जयापुर गाँव पहुँचकर घण्टो मैराथन पंचायत कर उक्त आबादी के भूमि को आपस मे रजामंदी के साथ बटवारा कराकर समस्या समाधान करवा दिया जिससे दोनो पक्ष सहमत रहे और वर्षों से चला आ रहा वाद- विवाद समाप्त हो गया।