विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर /वाराणसी :स्थानीय विकासखंड चोलापुर के ग्राम मुनारी में ग्राम पंचायत सचिवालय से डस्टबिन लगना प्रारंभ कर दिया गया है वही एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने बताया कि यसयलडब्ल्यूएम योजना के अंतर्गत डस्टबिन ग्राम पंचायत में लगाया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत के लोग कचरा को इधर-उधर फेंकते थे जिसे गंदगी होती थी अब लोग डस्टबिन में डाल देंगे l ग्राम पंचायत सचिव आनंद शील अंबेडकर ने बताया कि ग्राम पंचायत में जहां-जहां आवश्यकता होगी वहां पर डस्टबिन लगाया जाएगा जिसमें सूखा कचरा अलग डिब्बे में तथा गीला कचरा अलग डिब्बे में रखेंगे जिससे लोग कचरा को इधर-उधर फेंक देते थे अब उसे डस्टबिन में डाल देंगे जिससे गंदगी फैलने की संभावना कम होगी वही समय-समय पर डस्टबिन का सफाई भी की जाएगी ग्राम प्रधान राजेश राम ने बताया कि डस्टबिन लगाया जाएगा जिससे गांव के लोग कचरा को इधर-उधर फेकते थे गंदगी फैलती थी अब लोग डस्टबिन में डाल देंगे जिससे गांव में गंदगी भी कम होगी वहीं मौके पर बच्चा राम ,सचिन कुमार ,लक्ष्मण ,संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे l