UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन द्वारा थाना सिगरा का किया गया वार्षिक निरीक्षण*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अभिषेक गुप्ता

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा थाना सिगरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री राम सेवक गौतम, अपर पुलिस उपायुक्त चन्द्रकान्त मीना, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज सुश्री श्रुति श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशि(1) आई.पी.एस. श्रीमती किरन यादव आदि मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा निम्न आदेश निर्देश दिये गये।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टरों/ अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।थाना सिगरा के परिसर का भ्रमण व निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की गई।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा धाना परिसर में खड़े वाहनो (मुकदमें से सम्बन्धित / लावारिस वाहन आदि) का निरीक्षण कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थानों के मालखानों में रखे हुए मालों / एन. डी. पी. एस. एक्ट से सम्बन्धित मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।थाना सिगरा में जर्जर भवन के हिस्से को नियमानुसार शीघ्र ध्वस्तीकरण कराये जाने हेतु प्र0नि0 सिगरा को निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचना/पुर्नविवेचना के निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सम्पादित किये जाने व पुराने अभियोग की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News