अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ।* हरहुआ विकास खंड के चंदीपट्टी में नमामि गंगे परियोजना के तहत जैविक मेले का अयोजन किया गया। मेले के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शंभू यादव ने किसानों से कहा कि फसल अवशेष,घर की सब्जी के अवशेष,पशुओं के अपशिष्ट से जैविक कंपोस्ट बनाकर खेत में लगाने वाली लागत में कमी ला सकते है।जिससे सीधा फायदा किसान को होगा। सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र पांडेय ने प्रशिक्षण लेकर जैविक उत्पादन करने का आह्वान किया। किसानों ने प्रधान मंत्री किसान सम्मन निधि न मिलने का मुद्दा उठाया। प्राविधिक सहायक के0 के 0मौर्या,बच्चू लाला,नेहा कुमारी,नवीन उपाध्याय,रामसकल ने जैविक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अखिलेश तिवारी,बाल चरन,शिवमूरत,सुभाष पटेल,लालजी सहित कई किसान उपस्थित रहे।