संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*चिरईगांव* विकास खण्ड में एक मात्र जाल्हूपुर ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में बीते चार मार्च को सोनू गोंड निर्वाचित घोषित किए गए थे।शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी राजेश वर्मा ने उपचुनाव में निर्वाचित प्रधान को ब्लॉक सभागार में पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत होती है।जबतक गॉंव का समुचित विकास नहीं होगा तबतक देश के विकास की परिकल्पना अधूरी रह जाती है।उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जाल्हूपुर प्रधान की सीट आमचुनाव में एस टी के लिए आरक्षित थी। जिसपर गोपाल गोंड निर्वाचित हुए थे।विमारी के चलते बीते 2021 दिसम्बर को इलाज के दौरान प्रधान की मृत्य हो गई थी।तबसे गॉंव सभा में प्रधान पद रिक्त चल रहा था। और विकास कार्य भी काफी प्रभावित रहा।नवनिर्वाचित प्रधान को शपथ लेने के बाद विकास कार्यो को गति मिलेगी।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत कमलेश सिंह, सूबेदार यादव, रामनिवास बंगा, भोला यादव, अमन शर्मा,लवकुश यादव,विशाल बिक्की, रामानन्द सहित अन्य उपस्थित रहे।