संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खलीलपुर, बन्देपुर स्थित एक सूनसान मकान से अभियुक्त सुजीत कुमार S/O स्व० लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम रमसीपुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी व एक नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बाल अपचारी के कब्जे व निशानदेही पर एक अदद देशी रिवाल्वर 32 बोर तथा 2 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, चोरी के कुल 310 ली0 डीजल, एक अदद बैट्री, चोरी करने के उपकरण (रिंच, राड, प्लास्टिक पाइप, ग्रिल मशीन), डी०बी०आर०, म्यूजिक सिस्टम, चोरी के पीली धातु के आभूषण, सफेद धातु के सिक्के व 7 अदद टचस्क्रीन मोबाइल व 4 अदद की पैड मोबाइल बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81 / 23 धारा 379,411,413,414, 34 भा0द0वि० व मु0अ0सं0 82 / 23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण से पूछने पर बता रहे हैं कि हम लोग मिलकर नेशनल हाइवे पर | खड़े ट्रकों की टंकी से डीजल चोरी करके बेचते हैं तथा ड्राइवर के केबिन में घुसकर पर्स, मोबाइल एवं ट्रक की बैट्री आदि चोरी कर लेते हैं तथा प्राइवेट वाहनों के जो लम्बी दूरी के परिवार के लोग अपनी कार हाइवे के किनारे खड़ी करके सो जाते हैं उस कार में से औरतों के पर्स आदि चोरी कर लेते हैं जिसमें आभूषण व नकदी भी रहता है। चोरी के डीजल, आभूषण, मोबाइल, बैट्री एवं चोरी करने के उपकरण टीनशेड में मौजूद हैं, आप लोग चलें तो हम निकाल कर दे सकते हैं। पकड़े गए अभियुक्त/ बाल अपचारी की निशानदेही पर निर्माणाधीन टीनशेड से उपरोक्त सामान | बरामद हुए। डीजल के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि हम लोग 17-3-23 को रात्रि में लगभग 3 बजे मोहनसराय | आदर्श ढाबा के पास खड़े एक ट्रक से लगभग 310 ली0 डीजल चोरी किए हैं। चोरी के सामान को हम लोग आते जाते राहगीरों को बेच देते हैं तथा डीजल भी जो दूर के हाइवे पर ड्राइवर रहते हैं उन्हे सस्ते दामों में बेचते हैं, जो पैसा मिलता है उसे हम लोग आपस में बाँट लेते है इस धन्धे में हम लोग कई वर्षों से लिप्त हैं। हमारे तीन साथी मौका पाकर फरार हो गये।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवानन्द सिसोदिया,उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार तिवारी,हे0का0 श्रीकान्त यादव,का0 दिवाकर सिंह,का0 अजय गुप्ता,का0 राम आशीष चौरसिया थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।