विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
एसपी वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में 01नवम्बर को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 168/2022 धारा 363,366,376,506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट के विवेचना उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल साहनी उर्फ विक्की साहनी पुत्र सुग्रीव साहनी पता ग्राम कल्याणपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार को कैण्ट रेलवे स्टेशन वाराणसी के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को थाना सिन्धोरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.09.2022 को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 रणजीत सिंह,का0 अजय वर्मा,का0 ओम प्रकाश सिंह, थाना सिंधोरा,जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।