UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जमीन के विवाद को लेकर युवक पर चलाया गोली

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

चौबेपुर-चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम बनकट गांव में सोमवार की शाम सात बजे अखिलेश यादव उर्फ अक्ल पुत्र अमरदेव यादव व योगेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव दोनों अपने घर के सामने बियर पी रहे थे तभी बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष को बुलाकर साथ में बैठकर तिनों बियर पीने लगे तभी तिनों लोगों में जमीन को लेकर विवाद छिड़ गया विवाद इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव आग बबूला हो गया तुरन्त पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ युवक पर फायरिंग कर दिया गोली नाभि में लगी और युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया गोली की आवाज सुनकर सभी लोग दौड़ कर पहुंचे तब तक सभी लोग फरार हो गए थे आनन-फानन में लोगों ने आशापुर दीर्घायु हॉस्पिटल में एडमिट कराया हॉस्पिटल के प्रबंधक ने इसकी जानकारी थाना सारनाथ को दिया सारनाथ थाना ने चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को सूचित किया सूचना पाकर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी घायल की मां आशा देवी की तहरीर पर गांव के ही योगेश यादव व अखिलेश यादव उर्फ अक्ल यादव के उपर मुकदमा दर्जकर कर लिया गया है।आपको बता दें कि ग्राम सभा बनकट के लोगों ने बताया कि अखिलेश यादव उर्फ अक्ल यादव काफी दिनों से पिस्टल लेकर गांव घूम कर सब को धमकी देता रहता था वारदात दिन शाम दलित बस्ती में नारायण हरिजन के घर जा कर उनके दुवर  पर पिस्टल से फायरिंग किया था उसी दिन शाम को गांव के युवक को गोली मार दी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश करने में जुट हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News