UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मानव जीवन के लिए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण कीआवश्यकता*।

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*वाराणसी*

 

हरहुआ।विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आज एस0 आर0 प्लेटिनम इंगलिश स्कूल हरहुआ में छात्र- छात्राओं द्वारा पौधे लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि-भारत एक कृषि प्रधान देश है इस लिए हमे विशेष रूप से मृदा स्वास्थ्य एवं संरक्षण पर ज्यादा बल दिए जाने की आवश्यकता है। हमे इस की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने तथा तकनीकी रुप से मृदा स्वास्थ्य संवर्धन पर ध्यान देना जरूरी है । मिट्टी कटाव रोकने, गर्मी की जुताई,जल भराव की जानकारी आदि होने की आवश्यकता है। इसके महत्व को समझने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम वाद विवाद,पेंटिंग प्रतियोगिता एवं मृदा स्वास्थ्य संवर्धन पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 सीमा राय ने बागवानी के लिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की विशेष जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रधानाचार्य आर0 पी0 सिंह डा0 वीरेन्द्र कुमार,काजल मिश्रा,श्रीमती जागृति सिंह एवं अखिलेश सिंह ने प्रतियोगिता संपन्न कराया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News