UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

साइकिल से बुजुर्ग गिरा,प्राण पखेरू उड़ा।

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी बाबतपुर मार्ग पर वाजिदपुर गांव के समीप एक निजी चिकित्सालय के पास आज  सुबह 10 बजे साईकिल से चमाव घर जा रहा  65 वर्षीय वृद्ध मुन्नू उर्फ मनोहर अचानक गिरा और उसके प्राण पखेरू उड़ गये। आस पास के लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना दी।जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के मोहनपुर दलित बस्ती के निवासी मुन्नू ऊर्फ मनोहर आज सुबह हरहुआ अपने वकील से मिलकर घर जा रहा था अचानक गिर गया  उसकी मौत हो गयी।मृतक के एक पुत्र अविनाश के अनुसार मोहनपुर में मेरे बड़े पिताजी जमीन नहीं दे रहे हैं।पिताजी बहुत पहले से गुडग़ांव में रहकर काम करते थे।झगड़ा झंझट के वजह से चमाव में किराए के मकान में रहते रहे है। पुलिस से पीएम न कराने का निवेदन करने पर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News