विनोद यती की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में आज दिनांक 06-12-2022 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिंधोरा अन्तर्गत में ग्राम गाडर में कुछ दिन पहले बारात से चोरी हुयी 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त 1. सोहित कुमार पुत्र हरिशंकर प्रसाद निवासी छतांव थाना सिन्धोरा वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को गरथमा बाजार पोखरा के पास थाना सिंधौरा से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 411/420 भा0द0वि0 की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सोहित कुमार पुत्र हरिशंकर प्रसाद निवासी छतांव थाना सिन्धोरा वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0स0 236/2022 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
*बरामदी का विवरणः-*1. हीरो स्पेलेंडर प्लस 01 अदद रंग काला ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*1
. उ0नि0 मो0 परवेज, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी । 2. उ0नि0 अजीत मिश्र, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।3. हे0का0 ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी, थाना सिन्धोरा, कमिश्नरेट वाराणसी । 4. का0 आनन्द सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।