UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना बड़ागाँव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Updated on: 13 June, 2026

 

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट

*थाना बड़ागाँव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन,एक अदद लैपटॉप, एक अदद हार्ड डिस्क तथा 32,000/- रुपये नकद बरामद*

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनांक 23-01-2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0- 537/2022 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से संबंधित दो अभियुक्तों 1. जयगनेश पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बिसेनपुर बसनी थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी 2. राजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र राम बहाल निवासी ग्राम बिसेनपुर बसनी थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को चोरी की एक अदद लैपटाप, एक अदद हार्ड डिस्क एवं बत्तीस हजार रुपये व चोरी किये गये रुपये से खरीदा गया एक अदद मोबाइल OPPO A55 तथा घटना में प्रयोग किये गये चादर व कम्बल के साथ बसनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. जयगनेश पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बिसेनपुर बसनी थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष ।2. राजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र राम बहाल निवासी ग्राम बिसेनपुर बसनी थाना बड़ागांव वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।*बरामदगी का विवरण –*1.एक अदद मोबाइल फोन OPPO A55 2. 32,000 रुपये नगद   3. एक अदद लैपटाप (DELL) 4. एक अदद हार्ड डिस्क 5. एक चदर व एक कम्बल (घटना में प्रयुक्त)*पुलिस टीम का विवरण-*उ0नि0 उपेन्द्र कुमार यादव, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 एजाज अहमद, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 कमल प्रजापति, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 श्रवण कुमार, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News