विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी :- शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के द्वारा डोम समाज फाउंडेशन के तत्वाधान में छोटी मलदहीया में डोम समाज फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में गरीब बस्ती में असहाय, वृद्ध लोगों को सर्दी वह ठंड से बचाव हेतु विधायक नीलकंठ तिवारी के कर कमलों द्वारा कम्बल वितरित किया गया एवं डोम समाज फाउंडेशन के संपूर्ण पदाधिकारीयो द्वारा बैठक कर समाज के लोगों के उद्यान और चौमुखी विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों को शिक्षा के लिए स्थान का सुंदरीकरण सुधार करने के लिए सहयोग विधायक नीलकंठ तिवारी से मांगा गया जिसे शीघ्र पूर्ण कराने के लिए विधायक जी ने वादा किया एवं डोम समाज फाउंडेशन के पदाधिकारियों को समाज के विकास के मुख्य टिप्स दिए जिससे सभी डोम समाज फाउंडेशन के पदाधिकारी उत्साहित हुए महिलाओं की सराहना करते हुए समाज में आगे आने के लिए बधाई दिया।जिसमें डोम समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ,प्रदेश प्रभारी रामशरण डोम ,महासचिव कन्हैयालाल डोम ,सचिव रंजीत कुमार डोम ,प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार डोम ,मंत्री कल्लू जी,मंत्री सक्खी लाल ने विधायक नीलकंठ तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।वाराणसी जिलाध्यक्ष भोला, महानगर अध्यक्ष मोहनलाल, दिनेश राम उर्फ सुल्ताने ,कनिक लाल लल्लूराम , संजय ,सुजीत कुमार , लाखन चौधरी, विजय कुमार डोम ,सूरज कुंदन एवं महिला जिलाध्यक्ष सरंगा देवी ,लता देवी ,चंद तारा देवी, गीता देवी आदि ने कंबल वितरित कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान व सहयोग दीया।डोम समाज फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू राज ने माननीय का सम्मान कर सभी पदाधिकारि ने शपथ लिए की महोदय के दिशा निर्देश में समाज के विकास के लिए सहयोग करेंगे इसी के साथ डोम समाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने 16 अक्टूबर 2022 के तीन मांग को अतिशीघ्र पूर्ण करने की मांग रखा।कम्बल वितरण में अध्यक्ष अजय कुमार,रामचरण, राजू ,कन्हैया लाल, रणजीत सुल्ताने ,अनिल कल्लू सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||